राजस्थान की गुलाबी नगरी जयपुर में आयोजित *राष्ट्रीय युवा संसद 2025* में जयपुर की छात्रा *अजुनी तिवाड़ी* ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर अपने सशक्त, तार्किक और प्रभावशाली विचार प्रस्तुत कर विशेष पहचान बनाई। अपने उत्कृष्ट वक्तव्य और विषय की गहन समझ के लिए उन्हें *स्पेशल मेंशन अवॉर्ड* से सम्मानित किया गया।जयपुर स्थित *एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय, रामबाग, जयपुर* की छात्रा अजुनी तिवाड़ी का चयन एक कठोर *स्क्रीनिंग राउंड* के माध्यम से हुआ था। इसके पश्चात उन्होंने जयपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस युवा संसद में भाग लिया।
इस राष्ट्रीय मंच पर *देशभर से कुल 152 युवा प्रतिभागियों* ने सहभागिता की। इतने बड़े स्तर की प्रतियोगिता में जयपुर की अजुनी तिवाड़ी द्वारा *स्पेशल मेंशन अवॉर्ड* प्राप्त करना न केवल उनके महाविद्यालय बल्कि पूरे जयपुर और राजस्थान के लिए गौरव का विषय रहा।